उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

मनवीर चौहान ने सराहा महेंद्र भट्ट का नेतृत्व, कहा— संगठन को मिली नई मजबूती

महेंद्र भट्ट के कुशल नेतृत्व ने गढ़े जीत के नए आयाम: मनवीर चौहान
सांगठनिक विस्तार और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का रहा चार साल का सफर

देहरादून, 30 जुलाई। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

चौहान ने कहा कि महेंद्र भट्ट का चार वर्षीय कार्यकाल पार्टी संगठन की मजबूती, विस्तार और वैचारिक प्रभाव के दृष्टिकोण से अत्यंत ऐतिहासिक एवं उल्लेखनीय रहा है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा उपचुनाव, निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव सहित विभिन्न चुनावों में प्रचंड विजय प्राप्त की, जिससे उत्तराखंड में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महेंद्र भट्ट ने संगठन को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

मनवीर चौहान ने कहा कि महेंद्र भट्ट का सरल, सहज और आत्मीय व्यवहार, उनकी जिंदादिली तथा कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण उन्हें संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के बीच लोकप्रिय बनाता है। अपने व्यवहार और नेतृत्व क्षमता से उन्होंने कार्यकर्ताओं का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है।

चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड में ऐतिहासिक हैट्रिक बनाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं का अटूट विश्वास उनके नेतृत्व के साथ है तथा आने वाले समय में भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी विचारधारा को उत्तराखंड में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button