उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने जताया विश्वास – व्यापारी, युवा और मातृशक्ति अभियान को बनाएंगे सफल

देहरादून, 26 अगस्त 2025।
भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के तत्वावधान में आज घंटाघर से पलटन बाजार तक “स्वदेशी अपनाओ – जन जागरण अभियान” के तहत भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, व्यापारी वर्ग, समाजसेवियों और नागरिकों ने भागीदारी निभाई। पदयात्रा का उद्देश्य आम जनमानस को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करना तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। स्वदेशी अपनाने से हमारे उद्योग, किसान, कारीगर और युवा सशक्त होंगे और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।”

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि यह पदयात्रा जनता को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग हेतु जागरूक करने का प्रयास है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने भी कहा कि देहरादून की इस पदयात्रा ने सिद्ध कर दिया है कि व्यापारी, युवा और मातृशक्ति सभी इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पदयात्रा का समापन पलटन बाजार में हुआ, जहाँ उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “स्वदेशी अपनाओ – आत्मनिर्भर भारत बनाओ” का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री विश्वाश डाबर, श्याम अग्रवाल, पुनीत मित्तल, श्रीमती विनोद उनियाल, अनिल गोयल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जोगिंदर पुंडीर, बलजीत सोनी, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button