
भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा पखवाड़ा के तहत हुआ आयोजन
देहरादून, 20 सितंबर 2025।
भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज भाजपा महानगर कार्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जीवन चरित्र पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, तथा भाजपा के महामंत्री (संगठन) अजय कुमार ने प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने की।
“मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा” – सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन बचपन से ही राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में जीवन की शुरुआत की, लेकिन समाज और देश को नई दिशा देने का संकल्प कभी नहीं छोड़ा। आज उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में निश्चित रूप से विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा होगा।
“मोदी जी के नेतृत्व ने भारत को दी नई पहचान” – अजय कुमार
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, भाजपा महामंत्री (संगठन) अजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के रूप में भारत को एक दूरदर्शी, निर्णायक और समर्पित नेतृत्व प्राप्त हुआ है। वर्ष 2014 के बाद से देश ने आर्थिक, तकनीकी और वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से करोड़ों गरीबों को लाभ मिला है। मोदी जी का सपना है कि भारत एक विकसित राष्ट्र बने और यह हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की योजनाओं और मोदी जी के विचारों को पहुँचाएं।
सेवा पखवाड़ा रहेगा 2 अक्टूबर तक सक्रिय
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन से जुड़ें और “मोदी का संदेश – हर घर तक” पहुँचाने का कार्य करें।
उपस्थित गणमान्यजन:
इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, दर्जाधारी मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल, मधु भट्ट, श्याम अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, विनय गोयल, आदित्य चौहान, भगवत प्रसाद मकवाना, महानगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, संकेत नौटियाल, राजेश कंबोज, विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, सुरेंद्र राणा, मोहित शर्मा, जैनेंद्र सेमवाल सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।